जाने क्या हो गया!!

याद करती हूँ तुम्ही को जब किसी की याद आती है,
जिंदगी की हर ज़रूरत अब तुम्हारे बाद आती है।
होती है कुछ यूँ सुबह कि तुम पास होते हो,
अब तो रात भी हरदम तुम्हारे साथ आती है।
जाने क्या हो गया नजर में तुम ही रहते हो,
अब तो साँस भी मेरी तुम्हें आवाज देती है,
अब तो साँस भी मेरी तुम्हें आवाज देती है।

Comments

Popular posts from this blog

Ha Ha Ha!!!!

"SHE" too is someone

Thought